Entertainment
Avengers Doomsday का तीसरा teaser leak, Patrick Stewart और Ian McKellen की एंट्री से MCU में आए X-Men
Leaked teaser में Professor X और Magneto आमने-सामने, Cyclops के सीन ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका
Marvel fans के लिए एक बार फिर बड़ा सरप्राइज सामने आया है। Avengers: Doomsday का तीसरा teaser online leak हो गया है और इस बार चर्चा का केंद्र हैं X-Men की MCU में आधिकारिक एंट्री। इससे पहले leaked promos में Chris Evans और Chris Hemsworth की वापसी को tease किया गया था, लेकिन अब सामने आए teaser ने Marvel Cinematic Universe की दिशा ही बदल दी है।
Third teaser में क्या दिखा?
Sunday night को social media पर कई accounts ने Avengers Doomsday का यह teaser share किया, जो theatre के अंदर phone से record किया गया बताया जा रहा है। Video की शुरुआत एक जलते हुए Xavier School से होती है, जो mutants की दुनिया में बड़े खतरे का संकेत देता है।
इसी दौरान Patrick Stewart की voice-over सुनाई देती है, जिसमें Professor Charles Xavier यह सवाल उठाते हैं कि इस जंग में आखिर कौन बचेगा। कुछ ही पलों बाद teaser में Ian McKellen के Magneto और Professor X को आमने-सामने बातचीत करते हुए दिखाया गया है।

Teaser के सबसे चर्चित shots में से एक है Sentinels का तबाही मचाना और उसके बाद Cyclops का reveal। Cyclops अपनी आंखों से अब तक का सबसे powerful optic blast छोड़ता नजर आता है, जिसे देखकर fans दंग रह गए।
AI versions ने बढ़ाया buzz
हालांकि original leaked video low quality में था, लेकिन Monday morning तक कई social media accounts ने AI-enhanced versions और high-resolution stills भी share कर दिए। इससे teaser की reach और excitement दोनों कई गुना बढ़ गई।
Internet reaction: ‘Fox से बेहतर’
Internet पर इस teaser को अब तक का सबसे impactful leak बताया जा रहा है। खासतौर पर Cyclops के scene को लेकर fans बेहद excited हैं। कई users ने लिखा कि यह portrayal “better than anything Fox ever did” है।
X-Men की पुरानी फिल्मों के rights 1990s में 20th Century Fox के पास थे, लेकिन अब Disney के अधीन Marvel Studios के जरिए इन्हें MCU में लाया जा रहा है, जिससे fans की expectations और बढ़ गई हैं।

Avengers Doomsday में कौन-कौन?
Avengers Doomsday MCU की सबसे ambitious films में से एक मानी जा रही है। Film में Robert Downey Jr. villain Doctor Doom के किरदार में वापसी कर रहे हैं।
इसके अलावा MCU के कई बड़े सितारे इस film का हिस्सा हैं, जिनमें Anthony Mackie, Sebastian Stan, Paul Rudd, Tom Hiddleston, Florence Pugh, Pedro Pascal और कई अन्य नाम शामिल हैं।
X-Men की एंट्री के साथ Avengers Doomsday अब सिर्फ Avengers की कहानी नहीं रही, बल्कि यह पूरे Marvel multiverse का game-changer बनती दिख रही है।
Avengers Doomsday December 2026 में theatres में release होने वाली है, लेकिन teaser leaks ने अभी से fans की excitement को peak पर पहुंचा दिया है।
