Entertainment
Bigg Boss 19 से Abhishek Bajaj का shocking eviction, Awez Darbar बोले – “ये पूरी तरह से नाइंसाफी है”
Awez Darbar ने Abhishek Bajaj के Bigg Boss 19 से अचानक हुए बाहर जाने पर जताई नाराज़गी, कहा – वो टॉप 3 में जगह बनाने के सबसे काबिल कंटेस्टेंट थे।
Bigg Boss 19 के घर से Abhishek Bajaj का अचानक बाहर होना फैंस और उनके दोस्तों के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा। खबरों के मुताबिक इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन देखने को मिला है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है। जबकि सच का खुलासा Salman Khan के Weekend Ka Vaar में होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर ने पहले ही हलचल मचा दी है।
पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर कोरियोग्राफर Awez Darbar ने Abhishek के एविक्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X (पहले Twitter) पर लिखा –
और भी पढ़ें : माली में 5 भारतीयों का अपहरण – हिंसक हालात के बीच बंधक बनाए गए, आतंकी संगठन पर शक
“मुझे उम्मीद है कि Abhishek Bajaj के एविक्शन की खबर झूठी हो। वो लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे थे और टॉप 3 में उनकी जगह बनती थी। हाल के कुछ एविक्शन बिल्कुल भी फेयर नहीं रहे।”
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा और निराशा और बढ़ गई है। कई यूजर्स ने शो की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए लिखा कि “Abhishek ही इस सीज़न के असली विनर मैटेरियल थे।”

एक फैन ने लिखा –
“Pranit ने गेम गंदे तरीके से खेला है। उसने मजबूत कंटेस्टेंट को निकालकर कमजोर को बचाया। Ashnoor का कोई गेम नहीं है। Abhishek के लिए बुरा लग रहा है, वो सच्चा खिलाड़ी था।”
कई यूजर्स ने यह भी कहा कि शो की विश्वसनीयता अब कम होती जा रही है। “Abhishek Bajaj को बाहर करना बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने शो में स्ट्रैटेजी, एंटरटेनमेंट और स्पिरिट तीनों को बैलेंस किया। वो ट्रॉफी जीतने के हकदार थे,” एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया।
अब सबकी निगाहें Weekend Ka Vaar पर टिकी हैं, जहां Salman Khan के सामने इस एविक्शन का सच सामने आएगा। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर #JusticeForAbhishek और #BringBackAbhishek जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
अगर रिपोर्ट्स सच निकलीं, तो यह Bigg Boss 19 के अब तक के सबसे विवादित एविक्शनों में से एक होगा।
