Connect with us

World News

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: US ने अपने नागरिकों को UAE, Lebanon समेत कई देशों से तुरंत निकलने को कहा

Iran–US–Israel संघर्ष के बीच अमेरिकी नागरिकों को ‘DEPART NOW’ चेतावनी जारी, कई दूतावासों पर ड्रोन हमले के बाद खतरा बढ़ा

Published

on

“मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दूतावासों पर ड्रोन हमलों के बाद US ने अपने नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी।”
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दूतावासों पर ड्रोन हमलों के बाद US ने अपने नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच United States के State Department ने अपने नागरिकों के लिए अब तक की सबसे सख्त advisory जारी की है। अमेरिकी Assistant Secretary for Consular Affairs — Mora Namdar ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मिडिल ईस्ट में रहने वाले सभी अमेरिकी “DEPART NOW” यानी तुरंत देश छोड़ दें

यह चेतावनी तब आई जब Kuwait City और Riyadh (Saudi Arabia) में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर Iranian ड्रोन हमलों की पुष्टि हुई। हालिया घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में हालात को और विस्फोटक बना दिया है।

Namdar ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में लिखा कि Secretary of State Marco Rubio और State Department ने अमेरिकी नागरिकों को गंभीर सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए तत्काल इन देशों से निकलने की सलाह दी है।

कौन–कौन से देशों से निकलने को कहा गया?

US नागरिकों को निम्न देशों से तुरंत निकलने को कहा गया है:

  • Bahrain
  • Egypt
  • Iran
  • Iraq
  • Israel
  • Palestine – Gaza
  • West Bank
  • Jordan
  • Kuwait
  • Lebanon
  • Oman
  • Qatar
  • Saudi Arabia
  • Syria
  • United Arab Emirates
  • Yemen

US नागरिकों को किसी भी आपात व्यवस्था के लिए ये helpline numbers दिए गए हैं:
+1-202-501-4444 (विदेश से)
+1-888-407-4747 (US और Canada से)

“मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दूतावासों पर ड्रोन हमलों के बाद US ने अपने नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी।”


Kuwait और Saudi Arabia में US Embassies पर ड्रोन हमले

सोमवार को Kuwait City में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले के बाद धुआँ उठता देखा गया। दूतावास ने तुरंत अमेरिकी नागरिकों को “shelter in place” यानी सुरक्षित जगह में रुकने की सलाह दी।

मंगलवार सुबह Riyadh में US Embassy पर हुए ड्रोन हमले में इमारत को हल्का नुकसान हुआ और आग भी लगी।

तनाव बढ़ने की असली वजह क्या है?

तनाव की शुरुआत तब हुई जब United States और Israel ने मिलकर Iran पर एक बड़ा सैन्य हमला किया। इस हमले में Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei की मौत हुई — जिसने पूरे क्षेत्र में भूचाल ला दिया।

इसके बाद Iran ने जोरदार retaliatory strikes शुरू कर दीं और US के कई बेस — Qatar, UAE, Kuwait, Iraq, Bahrain, Saudi Arabia — को निशाना बनाया। इसके साथ ही Hezbollah (Lebanon based militant group) भी इस संघर्ष में कूद पड़ा।

पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है और यही कारण है कि US ने अपने नागरिकों को मिडिल ईस्ट से तुरंत निकलने को कहा है।