Connect with us

Sports

WPL जीत के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल: Smriti Mandhana की मां का ‘सैवेज पोस्ट’ हुआ वायरल

RCB को खिताबी जीत दिलाने के बाद स्मृति मंधाना की मां स्मिता ने किया ऐसा पोस्ट, जिसे देखकर इंटरनेट बोला – ‘Savage Aunty’

Published

on

Smriti Mandhana WPL Win: मां स्मिता मंधाना का वायरल पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
WPL ट्रॉफी के साथ स्मृति मंधाना, जिनकी जीत के बाद उनकी मां का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में आ गया

महिला क्रिकेट के मैदान पर चमक बिखेरने वाली Smriti Mandhana इस वक्त सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर छाए एक मज़ेदार विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। Royal Challengers Bangalore Women को लगातार दूसरी बार Women’s Premier League का खिताब दिलाने के बाद अब सुर्खियों में आईं हैं उनकी मां Smita Mandhana

WPL फाइनल में Delhi Capitals Women के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 87 रन ठोक दिए। खास बात यह रही कि यह पारी उन्होंने उस हालत में खेली, जब एक रात पहले उन्हें 103 डिग्री बुखार था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्मृति को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

और भी पढ़ें : सम्मान नहीं मिला तो टूट गया मन, Yuvraj Singh ने बताई संन्यास की असली वजह

मैदान पर जीत के जश्न के ठीक एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार मोड़ आ गया। एक मीम पेज ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा गया कि स्मृति मंधाना दिल्ली की गेंदबाज़ों को ऐसे मार रही थीं, जैसे हर गेंद में उन्हें अपना एक्स दिख रहा हो। यह मीम उनके पूर्व मंगेतर Palash Muchhal से जुड़ा था, जिनके साथ स्मृति की सगाई पिछले साल टूट गई थी।

इस मीम को खुद स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीपोस्ट कर दिया। बस फिर क्या था—पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने स्मिता मंधाना को “Savage Aunty” तक कहना शुरू कर दिया। कई यूज़र्स ने इसे मां-बेटी की मजबूत बॉन्डिंग और हल्के-फुल्के अंदाज़ में लिया गया मज़ाक बताया।

Smriti Mandhana WPL Win: मां स्मिता मंधाना का वायरल पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल


हालांकि, बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्मिता मंधाना ने कुछ ही समय बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट्स इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुके थे। कुछ लोगों ने इसे मज़ेदार और बेबाक प्रतिक्रिया बताया, तो कुछ ने इसे निजी जिंदगी से जुड़ा मामला कहकर बहस भी छेड़ दी।

क्रिकेट फैंस का मानना है कि स्मृति मंधाना ने जिस तरह निजी उतार-चढ़ाव के बावजूद मैदान पर शानदार वापसी की है, वही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। WPL की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके जज़्बे और मानसिक मजबूती की मिसाल भी है।

अब चाहे यह पोस्ट एक मज़ाकिया गलती हो या मां का सहज रिएक्शन—इतना तय है कि स्मृति मंधाना और उनका परिवार इस वक्त खेल और सोशल मीडिया, दोनों जगह चर्चा के केंद्र में है।