cricket
Smriti Mandhana की गैरमौजूदगी ने खींचा ध्यान, World Cup जीत के जश्न में Kapil Sharma शो से रहीं दूर
महिला World Cup जीत के बाद Kapil के शो में पहुंची टीम इंडिया, लेकिन Smriti Mandhana की कमी फैंस को लगी खलने
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक Women’s World Cup जीत का जश्न अब टीवी स्क्रीन पर भी देखने को मिलेगा। कॉमेडियन Kapil Sharma के शो The Great Indian Kapil Show में टीम इंडिया खास मेहमान बनकर पहुंच रही है। लेकिन इस खास मौके पर एक नाम ऐसा है, जिसकी गैरमौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया— Smriti Mandhana।
शो के मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कई सितारे नजर आए, लेकिन Smriti Mandhana इस जश्न का हिस्सा नहीं दिखीं। यह ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर काफी चर्चा रही है।
Kapil Sharma शो में महिला टीम की धूम
प्रोमो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur, Richa Ghosh, Jemimah Rodrigues, Shafali Verma, Deepti Sharma, Renuka Singh, Harleen Deol, Radha Yadav और Pratika Rawal नजर आईं। इस एपिसोड में टीम के हेड कोच Amol Mazumdar भी मौजूद हैं।
प्रोमो में Kapil Sharma, Harmanpreet Kaur से ट्रॉफी उठाते वक्त किए गए उनके भांगड़ा स्टेप्स को लेकर सवाल करते हैं। इसी दौरान Jemimah Rodrigues हंसते हुए खुलासा करती हैं कि उन्हें भांगड़ा करने के लिए Smriti Mandhana ने ही उकसाया था।
Jemimah ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा,
“Harry didi हम लोगों की बात नहीं सुनती हैं, लेकिन Smriti ने बोला था कि अगर भांगड़ा नहीं किया तो ज़िंदगी भर बात नहीं करूंगी।”

कॉमेडी, मस्ती और मैचमेकिंग मोड में Kapil
प्रोमो में Kapil Sharma, Shafali Verma की चोट को लेकर Pratika Rawal से सवाल करते हैं। जब Pratika सीरियस जवाब देती हैं, तो Kapil तुरंत माहौल हल्का करते हुए कहते हैं,
“मैंने तो ऐसे ही पूछ लिया, आप गुस्सा क्यों हो रही हो?”
इसके बाद Kapil अपने चिर-परिचित अंदाज़ में Renuka Singh से उनके ‘ideal boy’ को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। शो में Sunil Grover, Krushna Abhishek और Kiku Sharda भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते दिखेंगे। यह एपिसोड 27 दिसंबर को स्ट्रीम होने वाला है।
Smriti Mandhana की गैरहाज़िरी पर फैंस हुए भावुक
जैसे ही प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर Smriti Mandhana की अनुपस्थिति को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
एक यूज़र ने लिखा,
“इस शो में Smriti की बहुत कमी खल रही है। KBC में भी वो मिस हुई थीं, लेकिन टीम हर जगह उनका नाम लेती है, यही इस टीम की खूबसूरती है।”
एक अन्य ने कहा,
“Missing Smriti badly.”
किसी ने लिखा,

“Smriti mam is being missed badly here.”
वहीं एक फैन ने भावुक होकर लिखा,
“We miss you my queen Smriti Mandhana.”
निजी ज़िंदगी को लेकर पहले ही साफ कर चुकी हैं Smriti
इस महीने की शुरुआत में Smriti Mandhana ने अपने Instagram Stories के जरिए बताया था कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है। उन्होंने सभी से निजता बनाए रखने की अपील की थी। वहीं संगीतकार Palash Muchhal ने भी अलग पोस्ट में इस फैसले की पुष्टि करते हुए लिखा कि वह अपनी निजी ज़िंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं।
Smriti ने अपने बयान में कहा था कि वह एक निजी व्यक्ति हैं और इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हैं। दोनों की शादी 24 नवंबर को सांगली में होनी थी, लेकिन अब दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
