Connect with us

Entertainment

Tamannaah Bhatia क्यों नहीं बनीं ‘शरारत’ का चेहरा? Dhurandhar के डायरेक्टर Aditya Dhar का बड़ा फैसला आया सामने

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने किया खुलासा, कहानी से भटकाने वाला आइटम सॉन्ग नहीं चाहते थे आदित्य धर

Published

on

धुरंधर के गाने ‘शरारत’ में स्टार नहीं, कहानी को रखा गया केंद्र में
धुरंधर के गाने ‘शरारत’ में स्टार नहीं, कहानी को रखा गया केंद्र में

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। दमदार कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और शानदार अभिनय के साथ-साथ फिल्म का म्यूज़िक भी चर्चा में है। खासकर गाना ‘शरारत’, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन अब इस गाने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

फिल्म के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने हाल ही में Filmygyan को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का नाम सुझाया था। विजय के मुताबिक, उनके दिमाग में शुरुआत से ही तमन्ना इस गाने के लिए परफेक्ट थीं।

हालांकि, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने इस सुझाव को साफ तौर पर खारिज कर दिया।

विजय गांगुली ने बताया कि आदित्य धर किसी भी हाल में ऐसा गाना नहीं चाहते थे, जिसे दर्शक सिर्फ “आइटम सॉन्ग” के तौर पर देखें। उनका मानना था कि अगर गाने में सिर्फ एक बड़ी स्टार मौजूद होती, तो सारा ध्यान उसी पर चला जाता और फिल्म की कहानी पीछे छूट जाती।

और भी पढ़ें : Amaal Mallik ने Sachet-Parampara के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले अगर दिक्कत है तो कोर्ट जाइए

इसी सोच के चलते गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा को कास्ट किया गया। डायरेक्टर चाहते थे कि गाना कहानी के साथ बहता हुआ महसूस हो, न कि फिल्म से कटकर अलग खड़ा नजर आए।

विजय के शब्दों में, “अगर तमन्ना होतीं, तो पूरा फोकस उन्हीं पर चला जाता। आदित्य चाहते थे कि ‘शरारत’ कहानी का हिस्सा बने, न कि सिर्फ एक ब्रेक।”

धुरंधर के गाने ‘शरारत’ में स्टार नहीं, कहानी को रखा गया केंद्र में


बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का रिकॉर्डतोड़ सफर

जहां एक तरफ यह क्रिएटिव फैसला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर धुरंधर का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ऐतिहासिक बन चुका है। फिल्म ने भारत में अब तक 516.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

महज 16 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर फिल्म दूसरी सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बन गई है। इस मामले में यह सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे है, जिसने यह रिकॉर्ड 11 दिनों में बनाया था।

हिंदी फिल्मों में तो धुरंधर ने जवान को भी पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म एक भारतीय जासूस हम्ज़ा की कहानी है, जो पाकिस्तान के कराची में अपराध की दुनिया में अंडरकवर जाकर ISI की खतरनाक साजिशों को नाकाम करने की कोशिश करता है।

फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *