Connect with us

Sports

18 गेंदों में आधा तूफ़ान: Abhishek Sharma ने तोड़ा Kieron Pollard का रिकॉर्ड, बना डाला दुनिया का पहला खिलाड़ी

2025-26 SMAT में Abhishek Sharma की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने फिर मचाया धमाल, SRH स्टार ने टी20 इतिहास में दर्ज कराई अनोखी उपलब्धि

Published

on

अभिषेक शर्मा की 19 गेंदों वाली तूफानी फिफ्टी ने SMAT में नया इतिहास रच दिया
अभिषेक शर्मा की 19 गेंदों वाली तूफानी फिफ्टी ने SMAT में नया इतिहास रच दिया

भारतीय क्रिकेट में नई सनसनी बन चुके अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मौजूदा दौर में उनसे ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज़ ढूंढना आसान नहीं है। Syed Mushtaq Ali Trophy (SMAT) 2025-26 में उनका बैट ऐसे गरजा कि हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium की रात एक बार फिर ‘अभिषेक-रोशन’ हो गई।

पंजाब और बड़ौदा के बीच मंगलवार (2 दिसंबर) को खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने केवल 19 गेंदों में 50 रन जड़कर इतिहास रच दिया। खास बात ये है कि ये उपलब्धि उन्होंने उसी मैदान पर हासिल की, जो उनके IPL होम ग्राउंड, Sunrisers Hyderabad (SRH) का घर है। इससे पहले 30 नवंबर को बड़ौदा के खिलाफ उन्होंने 52 गेंदों में 148 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

7 बार 20 गेंदों से कम में अर्धशतक – दुनिया में नंबर 1!

अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि उन्होंने टी20 करियर में 7 बार 20 गेंदों से कम में अर्धशतक लगाया है। और ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा किया गया दुनिया में सबसे ज्यादा है।

और भी पढ़ें : तंजीद का जलवा! 5 कैच + अर्धशतक से बांग्लादेश ने आयरलैंड को रौंदा, 2025 की पाँचवीं T20I सीरीज़ अपने नाम

इस मामले में उन्होंने पीछे छोड़ दिया है वेस्टइंडीज के दिग्गज Kieron Pollard को, जिनके नाम अब तक 6 ऐसे अर्धशतक थे। SRH में अभिषेक के ओपनिंग पार्टनर Travis Head इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

2024 के बाद से बदली कहानी

दिलचस्प बात ये है कि अभिषेक के सभी ‘सब-20 बॉल’ अर्धशतक 2024 के बाद ही आए हैं।

  • SMAT में 3
  • IPL में SRH के लिए 3
  • और एक भारत vs इंग्लैंड टी20 में मुंबई के Wankhede Stadium पर केवल 17 गेंदों में

सिर्फ 48 घंटे पहले बंगाल के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जो टी20 इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ हाफ-सेंचुरी है।

अभिषेक शर्मा की 19 गेंदों वाली तूफानी फिफ्टी ने SMAT में नया इतिहास रच दिया


भारत को मिला नया टी20 स्पेशलिस्ट?

फैंस और एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अभिषेक न सिर्फ घरेलू क्रिकेट बल्कि इंटरनेशनल टी20 के भी भविष्य के सुपरस्टार बन चुके हैं। SRH के कोच, पंजाब क्रिकेट के दिग्गज, और पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि जिस तरह AB de Villiers या Chris Gayle टी20 क्रिकेट में गेम बदल देते थे, उसी तरह अभिषेक भी किसी भी मैच का पासा एकदम से पलट सकते हैं।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक –
“अभिषेक शर्मा सिर्फ ओपनर नहीं, एक टेम्पो सेट्टर हैं। मैच की पहली 20 गेंदों में विकेट के चारों तरफ छक्के लगाना आज की टी20 की जरूरत है। और वह इसमें दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से आगे दिखते हैं।”

पंजाब ने बनाया विशाल स्कोर

राज लिम्बानी की गेंद पर आउट होने से पहले अभिषेक ने पंजाब को 222 रन तक पहुंचाने की नींव रख दी। सोशल मीडिया पर SRH और टीम इंडिया के फैन्स उनकी इस फॉर्म को अगले IPL और वर्ल्ड कप के लिए बेहद शानदार संकेत मान रहे हैं।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: IND Vs SA: Ruturaj Gaikwad का पहला वनडे शतक! पुल शॉट से छुआ माइलस्टोन, रायपुर में बरसा चौकों-छक्कों का तूफान - Dainik Diary - A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *