Entertainment
Bigg Boss 19 में घमासान Amaal Mallik और Baseer Ali ने खोले Awez Darbar के राज
Bigg Boss 19 के कैप्टेंसी टास्क में Baseer Ali और Abhishek Bajaj की लड़ाई में कूदे Awez Darbar, जिस पर Amaal Mallik और Baseer ने लगाए बड़े आरोप
रियलिटी शो Bigg Boss 19 का हर एपिसोड दर्शकों को एक नया ड्रामा दिखा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान पूरा घर जंग का मैदान बन गया। टास्क की शुरुआत Baseer Ali और Abhishek Bajaj के बीच हुई शारीरिक झड़प से हुई, लेकिन मामला इतना बढ़ा कि Awez Darbar और Amaal Mallik भी इसमें शामिल हो गए।
और भी पढ़ें : Netflix पर आया Aneet Padda और Ahaan Panday का रोमांटिक ड्रामा Saiyaara अब घर बैठे देख सकेंगे सुपरहिट फिल्म
शुरुआत में Awez ने लगातार Baseer और Abhishek की हिंसक हरकतों को रोका, लेकिन Baseer को ये पक्षपात जैसा लगा। दोनों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते निजी आरोपों तक पहुंच गई। Baseer ने Awez पर तंज कसते हुए कहा कि वह हमेशा लड़कियों के पीछे रहता है और शो में हर कंटेस्टेंट के साथ एंगल बनाने की कोशिश करता है। इस पर Awez ने जवाब दिया कि Baseer की गेम केवल लड़कियों पर निर्भर है।
Baseer ने पलटवार करते हुए कहा कि वह Awez की असल जिंदगी के कई किस्से जानता है और चाहे तो सबके सामने खोल सकता है। यही नहीं, उसने यह तक कह दिया कि बाहर Awez अपनी गर्लफ्रेंड Nagma Mirajkar के साथ रहते हुए भी दूसरी लड़कियों से नज़दीकियां बनाता है।
यहीं पर Amaal Mallik भी Baseer के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि “लगभग 15–16 कॉमन फ्रेंड्स हमें पता हैं, जो बताते हैं कि Awez पिछले 10 साल से ‘सीरियस रिलेशनशिप’ में रहते हुए भी रोज़ नए-नए DMs में लड़कियों से बातें करता है।” Amaal के इस बयान ने पूरे घर में हलचल मचा दी।
दिलचस्प बात ये रही कि इस पूरे विवाद के बावजूद, जब टास्क का रिज़ल्ट आया तो Awez और Nagma बतौर ‘संचालक’ ने Amaal Mallik को पहला राउंड का विजेता घोषित कर दिया। इसके साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार Amaal Mallik घर के नए कप्तान बन गए हैं।
यह झगड़ा सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। Awez और Nagma के फैंस अपने स्टार का बचाव कर रहे हैं, वहीं Baseer और Amaal के समर्थक उन्हें सही ठहरा रहे हैं। Bigg Boss 19 का यह एपिसोड आने वाले दिनों में और भी दिलचस्प मोड़ ला सकता है।
