Automobile
Yamaha का बड़ा ऐलान GST 2.0 के बाद R15 और FZ-S समेत कई बाइकों की कीमतों में भारी कटौती
22 सितंबर से लागू होंगे नए दाम, ग्राहकों को मिलेगा 17,581 रुपये तक का फायदा
त्योहारी सीज़न से ठीक पहले बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। Yamaha Motor India ने घोषणा की है कि वह अपनी मशहूर बाइकों की कीमतों में बड़ी कटौती करने जा रही है। कंपनी ने साफ किया है कि सरकार द्वारा घोषित GST 2.0 के लाभ को ग्राहकों तक सीधे पहुंचाया जाएगा।
क्या बोले यामाहा इंडिया के चेयरमैन?
यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन इतारू ओटानी ने कहा – “हम भारत सरकार को समय पर GST कम करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इस कदम से न केवल ग्राहकों को फायदा होगा, बल्कि त्योहारों के समय टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त मांग देखने को मिलेगी।”
किन बाइकों पर कितना सस्ता हुआ दाम?

नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। दिल्ली एक्स-शोरूम के हिसाब से Yamaha की प्रमुख बाइकों पर ग्राहकों को इतना फायदा होगा:
| मॉडल | पुरानी कीमत | नई कीमत | GST लाभ |
|---|---|---|---|
| Yamaha R15 | ₹2,12,020 | ₹1,94,439 | ₹17,581 तक |
| Yamaha MT15 | ₹1,80,500 | ₹1,65,536 | ₹14,964 तक |
| Yamaha FZ-S Fi Hybrid | ₹1,45,190 | ₹1,33,159 | ₹12,031 तक |
| Yamaha FZ-X Hybrid | ₹1,49,990 | ₹1,37,560 | ₹12,430 तक |
| Yamaha Aerox 155 S | ₹1,53,890 | ₹1,41,137 | ₹12,753 तक |
| Yamaha RayZR | ₹93,760 | ₹86,001 | ₹7,759 तक |
| Yamaha Fascino | ₹1,02,790 | ₹94,281 | ₹8,509 तक |
ग्राहकों पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से दोपहिया बाजार में त्योहारी सीज़न की डिमांड को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। पहले से ही बढ़ती ईएमआई और पेट्रोल के दामों के बीच यह राहत आम ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात है।
यामाहा के R15 और MT15 जैसे लोकप्रिय मॉडल अब और किफायती हो गए हैं, जिससे युवाओं में इनकी डिमांड और बढ़ सकती है। वहीं स्कूटर सेगमेंट में Fascino और RayZR पर भी अच्छी-खासी कटौती देखने को मिली है।
For more Update http://www.dainikdiary.com
