Connect with us

AI News

गूगल का Nano Banana मॉडल अब करेगा फोटो एडिटिंग के खेल को पूरी तरह बदल

Google ने लॉन्च किया नया AI इमेज मॉडल Nano Banana, जो सेकंडों में देगा प्रो-लेवल एडिटिंग

Published

on

Google का Nano Banana मॉडल सेकंडों में देगा प्रो-लेवल फोटो एडिटिंग
Google का नया Nano Banana मॉडल सेकंडों में बदल देगा आपकी तस्वीरें

डिजिटल दुनिया में गूगल ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपना नया AI इमेज एडिटिंग मॉडल Nano Banana लॉन्च किया है, जिसे लेकर क्रिएटिव और टेक्नोलॉजी की दुनिया में जबरदस्त चर्चा हो रही है। इस मॉडल का आधिकारिक नाम Gemini 2.5 Flash Image है और यह पहले ही LM Arena लीडरबोर्ड पर टॉप पर पहुँच गया है।

और भी पढ़ें : Oppo ने Hasselblad के साथ मिलकर खोले मोबाइल फोटोग्राफी के नए दरवाज़े, लेकिन आम यूज़र्स को करना होगा इंतज़ार

पुरानी एडिटिंग तकनीक बनाम नया बदलाव

पहले जहां फोटो एडिटिंग के लिए घंटों का समय और भारी-भरकम सॉफ्टवेयर जैसे Photoshop की ज़रूरत पड़ती थी, वहीं अब गूगल का यह मॉडल कुछ ही सेकंड में वही काम कर सकता है। पुराने AI मॉडल्स में दिक्कत यह थी कि बार-बार एडिटिंग करने पर तस्वीर की डिटेल्स बदल जाती थीं। लेकिन Nano Banana की खासियत यह है कि यह तस्वीर के असली डिटेल्स को याद रखता है और एडिट के बाद भी उसकी क्वालिटी और कंसिस्टेंसी बनी रहती है।

Object isolation. Any object can now taking out of picture and create 3D modeis for them for games

Google का Nano Banana मॉडल सेकंडों में देगा प्रो-लेवल फोटो एडिटिंग


कैसे काम करता है Nano Banana?

Nano Banana एक प्रॉम्प्ट-आधारित AI टूल है। यानी आपको बस कुछ शब्द लिखने हैं और यह तस्वीर में उसी हिसाब से बदलाव कर देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी फोटो का बैकग्राउंड बदलना चाहें तो यह बिना तस्वीर की क्वालिटी खराब किए नया बैकग्राउंड जोड़ देता है।

“This picture it’s night time”

Google का Nano Banana मॉडल सेकंडों में देगा प्रो-लेवल फोटो एडिटिंग


डिजाइनर्स और क्रिएटिव्स के लिए वरदान

इस मॉडल की वजह से अब डिजाइन इंडस्ट्री, डिजिटल आर्ट और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन की दुनिया और तेज़ और आसान हो जाएगी। छोटे क्रिएटर्स से लेकर बड़े डिजाइन एजेंसियां तक, सभी को इसका फायदा मिलेगा। अब कोई भी बिना तकनीकी जानकारी के प्रोफेशनल क्वालिटी की एडिटिंग कर पाएगा।

Change background and change clothes

Google का Nano Banana मॉडल सेकंडों में देगा प्रो-लेवल फोटो एडिटिंग


कहां मिलेगा यह टूल?

गूगल का Nano Banana मॉडल अभी Gemini App और AI Studio (https://aistudio.google.com/) पर उपलब्ध है। इसके अलावा इसे तीसरे पक्ष के प्लेटफॉर्म जैसे Freepik में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Input blurry night time make it day time isometry

Google का Nano Banana मॉडल सेकंडों में देगा प्रो-लेवल फोटो एडिटिंग


यह साफ है कि आने वाले समय में AI सिर्फ टेक्नोलॉजी का हिस्सा नहीं रहेगा, बल्कि हर इंसान की क्रिएटिविटी का
सबसे बड़ा साथी बनेगा।