Weather
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज चेतावनी भूस्खलन का खतरा
गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में तेज़ बारिश की संभावना, चारधाम यात्रियों को विशेष सतर्कता की सलाह

उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है और राज्य के पहाड़ी इलाकों में संकट बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 से 18 जुलाई 2025 तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और भूस्खलन की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी disturbances और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश और भूस्खलन के हालात बन सकते हैं।
विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्ग – बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में मौसम अस्थिर बना रहेगा।
उत्तराखंड का आगामी 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान:
16 जुलाई 2025 (मंगलवार):
- पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली में बहुत भारी बारिश की संभावना।
- चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है, SDRF और NDRF को तैनात किया गया।
17 जुलाई 2025 (बुधवार):
- नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी वर्षा के साथ भूस्खलन की संभावना।
- पर्यटन स्थलों और ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की अपील।
18 जुलाई 2025 (गुरुवार):
- देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ तेज़ बारिश और बिजली गिरने की आशंका।
- जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।
उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (USDMA) ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों को सतर्क रहने और सरकारी अलर्ट का पालन करने की अपील की है। चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे वेदर अपडेट्स के बिना आगे यात्रा न करें
उत्तराखंड का आज का मौसम – 15 जुलाई 2025:
जिला | मौसम विवरण | तापमान (°C) | विशेष चेतावनी |
---|---|---|---|
देहरादून | मध्यम से भारी बारिश | 28 / 22 | ट्रैफिक प्रभावित, सतर्कता आवश्यक |
नैनीताल | लगातार बारिश, कोहरा | 24 / 19 | भूस्खलन संभावित |
उत्तरकाशी | मूसलधार बारिश | 20 / 15 | चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी |
चंपावत | गरज के साथ बारिश | 25 / 18 | ऑरेंज अलर्ट |
टिहरी | रुक-रुक कर बारिश | 23 / 17 | रास्ते बंद हो सकते हैं |