Connect with us

Entertainment

Ranbir Kapoor Net Worth 2025 — करियर सैलरी जीवनी और अन्य महत्वपूर्ण बातें

2025 में रणबीर कपूर की कुल संपत्ति ₹360 करोड़ के पार पहुँच चुकी है। ब्रह्मास्त्र सीरीज, एनिमल की सफलता और बड़े ब्रांड्स के साथ डील्स ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स की सूची में खड़ा कर दिया है।

Published

on

Ranbirs various sources of income

रणबीर कपूर बॉलीवुड के कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता इंडस्ट्री के सबसे सफल और चहेते सितारों में गिने जाते हैं। 2025 तक उनकी Net Worth 360 करोड़ से अधिक आँकी गई है। हाल ही में Animal की ज़बरदस्त सफलता और “Ramayana” प्रोजेक्ट में उनकी कास्टिंग के चलते वे एक बार फिर से ट्रेंडिंग में हैं।


प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। वे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई से की और बाद में फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से की।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।


करियर की झलकियां

यह अभिनेता 2007 में फिल्म “सांवरिया” से डेब्यू किया, हालांकि वह फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन रणबीर की एक्टिंग की तारीफ हुई। इसके बाद “वेक अप सिड”, “रॉकस्टार”, “बर्फी”, “ये जवानी है दीवानी”, “संजू” और हालिया हिट “एनिमल” जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री का टॉप स्टार बना दिया।
2025 में वह “रामायण” में राम की भूमिका निभा रहे हैं और यह प्रोजेक्ट अब तक का सबसे महंगा इंडियन सिनेमैटिक यूनिवर्स बनने जा रहा है।

ranbir tjmm d
रणबीर कपूर (भारतीय अभिनेता)

आय के स्रोत

फिल्मों से कमाई:
रणबीर एक फिल्म के लिए 70-100 करोड़ तक चार्ज करते हैं, और अब वे प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल में भी काम कर रहे हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट्स:
वे Asian Paints, Coca-Cola, Tata AIG, Oreo, Lays जैसे 20+ ब्रांड्स के एम्बेसडर हैं। एक ब्रांड डील से ₹4-6 करोड़ तक कमाते हैं।

बिजनेस वेंचर्स:
उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी और फुटबॉल टीम “Mumbai City FC” में भी इन्वेस्टमेंट किया है।

वर्षों में संपत्ति में वृद्धि

2018: 180 करोड़
2021: 250 करोड़
2023: 320 करोड़
2025: 360+ करोड़

संपत्तियां और लाइफस्टाइल

यह बॉलीवुड स्टार मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शानदार पेंटहाउस में रहते हैं, जिसकी कीमत ₹60 करोड़ से अधिक है।
उनके पास Audi R8, Land Rover Vogue, Mercedes G63 AMG, और BMW 7-Series जैसी गाड़ियाँ हैं।
वो फैशन, फिटनेस और फैमिली लाइफ में बैलेंस बनाकर चलने वाले अभिनेता हैं। पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ उनका जीवन इन दिनों खूब सुर्खियों में रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या रणबीर कपूर अरबपति हैं?
नहीं, लेकिन 360 करोड़ की संपत्ति के साथ वे टॉप रिच एक्टर्स में शामिल हैं।

रणबीर कपूर पैसा कैसे कमाते हैं?
वे फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, बिज़नेस इन्वेस्टमेंट्स और प्रॉफिट शेयर मॉडल से कमाई करते हैं।

क्या रणबीर अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं?
बिलकुल! 2025 में उनकी सबसे चर्चित फिल्म “रामायण” रिलीज़ के लिए तैयार है।

Continue Reading
2 Comments