Entertainment
रामायण से पहले Interstellar में Oscar जीत चुके Namit Malhotra ने खोले राज़, बोले – “Nolan के साथ काम करना विज्ञान से भावनाओं की यात्रा है”
‘रामायण’ के वीएफएक्स निर्देशक Namit Malhotra ने Avatar से लेकर Interstellar तक की हॉलीवुड यात्रा पर डाला प्रकाश, बोले – “अब बारी है भारतीय विरासत को दुनिया को देने की”

अपकमिंग मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर जितना उत्साह दर्शकों में Ranbir Kapoor और Yash जैसे सितारों को लेकर है, उतनी ही उत्सुकता इसके पीछे खड़े उस दिमाग को लेकर भी है जो इस फिल्म को विज़ुअल चमत्कार में बदलने वाला है – Namit Malhotra।
49 वर्षीय नमित मल्होत्रा ना सिर्फ रामायण के वीएफएक्स डिज़ाइन के पीछे हैं, बल्कि उनका नाम Interstellar, Dune, Avatar, Tenet और Blade Runner 2049 जैसी ऑस्कर-विनिंग फिल्मों से भी जुड़ा हुआ है।
Christopher Nolan के साथ Interstellar
2015 में Interstellar को Best Visual Effects Oscar मिला था। इस पर बात करते हुए Namit ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा –
“मेरे लिए Christopher Nolan सबसे बड़े फिल्ममेकर हैं। उनके साथ काम करना मतलब विज्ञान की सीमाओं के पार जाकर भावनाओं को छूना है।”
उन्होंने बताया कि Nolan की टीम के साथ काम करते हुए उन्होंने वो सब रचा जिसे विज्ञान अब तक परिभाषित नहीं कर सका था – “ब्लैक होल, वॉर्म होल में लाइट कैसे ट्रैवल करती है, ये सब दिखाना आसान नहीं था। लेकिन Nolan इस बात पर जोर देते हैं कि सब कुछ वास्तविक लगे।”
उन दृश्यों का ज़िक्र करते हुए जिसमें नायक अपनी बेटी के साथ भावनात्मक संबंध बनाए रखने की कोशिश कर रहा होता है, Namit कहते हैं –
“हमने जो भी बनाया, उसमें सबसे महत्वपूर्ण था इमोशन को हावी होने देना, न कि सिर्फ विज़ुअल ग्लैमर।”
DNEG और Namit की वर्ल्ड क्लास टीम
Namit के नेतृत्व में DNEG (Double Negative) आज VFX जगत में एक ग्लोबल ब्रांड है। पिछले दस वर्षों में DNEG ने सात बार ऑस्कर जीता है। Prime Focus से शुरू होकर इस मुकाम तक पहुंचना Namit की दूरदृष्टि और तकनीकी समझ का नतीजा है।
अब बारी है रामायण की
अब नमित मल्होत्रा भारत की सबसे पौराणिक और भावनात्मक कथा रामायण को एक नई भव्यता देने के लिए तैयार हैं। फिल्म के निर्देशक Nitesh Tiwari और कलाकारों Ranbir Kapoor (राम), Yash (रावण), Sai Pallavi (सीता), Sunny Deol, और Ravi Dubey के साथ यह फिल्म तकनीक और परंपरा का संगम साबित होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में Namit ने कहा –
“रामायण कोई सिर्फ फिल्म नहीं है, यह हर भारतीय के लिए एक सांस्कृतिक आंदोलन है। अब वक्त है कि हम अपनी धरोहर को दुनिया के सामने पेश करें। हमने इसे सिर्फ रीटेल नहीं किया, बल्कि उस स्तर पर दिखाया है जो अब तक किसी भारतीय पौराणिक कथा में नहीं देखा गया।”
रामायण की कहानी
रामायण की यह फिल्म त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और शिव के काल से शुरू होकर रावण के उदय और राम के अवतार तक की कथा को विश्व स्तरीय स्तर पर प्रस्तुत करने जा रही है। इसमें VFX का योगदान सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि कथा का गूढ़ और गहराई से जुड़ा पहलू होगा।