Automobile
नई Kia Seltos 2026 ने Tata Sierra को कीमत में दी कड़ी चुनौती, जानिए कौन सा SUV है ज्यादा फायदे का सौदा
2026 Kia Seltos बनाम Tata Sierra की सीधी तुलना, इंजन से लेकर कीमत तक हर बड़ा फर्क एक जगह
भारतीय SUV बाजार में मुकाबला दिन-ब-दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई Kia Seltos 2026 और नई Tata Sierra (ICE) अब आम खरीदारों के लिए दो मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं। कीमत, फीचर्स और पावरट्रेन के लिहाज से दोनों SUVs में कड़ा मुकाबला है, लेकिन शुरुआती कीमतों को देखें तो Kia Seltos 2026 ने Tata Sierra को सीधी चुनौती दे दी है।
Kia Seltos 2026 की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। यानी एंट्री लेवल पर ही Seltos करीब 50 हजार रुपये सस्ती पड़ती है। वहीं टॉप वेरिएंट की बात करें तो Kia Seltos, Tata Sierra के मुकाबले करीब 1.30 लाख रुपये तक सस्ती है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाती है।
और भी पढ़ें : विजय हजारे ट्रॉफी में तूफान: एक ही ओवर में Hardik Pandya ने बरसाए छक्के, मैदान में मच गया हड़कंप
इंजन और पावर में कौन आगे?
दोनों SUVs में एक जैसी इंजन लाइन-अप देखने को मिलती है।
- 1.5L NA पेट्रोल इंजन
- 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन
- 1.5L डीज़ल इंजन
हालांकि पावर और टॉर्क के आंकड़ों में हल्का-सा फर्क है। Kia Seltos का NA पेट्रोल इंजन 115 PS की पावर देता है, जबकि Tata Sierra का यही इंजन 106 PS का आउटपुट देता है। टर्बो पेट्रोल सेगमेंट में दोनों लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन डीज़ल इंजन में Tata Sierra का टॉर्क थोड़ा ज्यादा है, खासकर ऑटोमैटिक वर्जन में।

गियरबॉक्स और ड्राइवट्रेन
Kia Seltos 2026 गियरबॉक्स विकल्पों के मामले में ज्यादा फ्लेक्सिबल है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, IVT (CVT), iMT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक जैसे कई विकल्प मिलते हैं। वहीं Tata Sierra में 6MT, 7DCT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प है। दोनों SUVs फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट पर आधारित हैं।
NA पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत तुलना
NA पेट्रोल इंजन के साथ Kia Seltos कुल 8 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि Tata Sierra में 6 वेरिएंट्स मिलते हैं। खास बात यह है कि Tata Sierra का टॉप Accomplished+ वेरिएंट NA पेट्रोल में उपलब्ध नहीं है, जबकि Kia Seltos का GTX/X-Line वेरिएंट इस इंजन ऑप्शन में भी मिलता है।
2026 Kia Seltos बनाम Tata Sierra – NA पेट्रोल कीमतें (एक्स-शोरूम)
| Kia Seltos 2026 वेरिएंट | कीमत | Tata Sierra वेरिएंट | कीमत |
|---|---|---|---|
| HTE | ₹10.99 लाख (MT) | Smart+ | ₹11.49 लाख (MT) |
| HTE (O) | ₹12.09–13.39 लाख | Pure | ₹12.99–14.49 लाख |
| HTK | ₹13.09–14.39 लाख | Pure+ | ₹14.49–15.99 लाख |
| HTK (O) | ₹14.19–15.49 लाख | Adventure | ₹15.29–16.79 लाख |
| HTX | ₹15.59–16.89 लाख | Adventure+ | ₹15.99 लाख |
| HTX (A) | ₹16.69–17.99 लाख | Accomplished | ₹17.99 लाख |
| GTX/X-Line | ₹18.39 लाख | — | — |
| GTX/X-Line (A) | ₹19.49 लाख | — | — |
(MT – मैनुअल, IVT – ऑटोमैटिक, 7 DCA – ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक)
कौन सी SUV आपके लिए बेहतर?
अगर आप ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन, कम शुरुआती कीमत और फीचर-लोडेड पैकेज चाहते हैं, तो Kia Seltos 2026 आपके लिए ज्यादा आकर्षक साबित हो सकती है। वहीं, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, दमदार डीज़ल टॉर्क और Tata ब्रांड पर भरोसा रखने वालों के लिए Tata Sierra एक अच्छा विकल्प बनी रहती है।
कुल मिलाकर, कीमत के मोर्चे पर Kia Seltos 2026 फिलहाल Tata Sierra पर भारी नजर आती है, लेकिन अंतिम फैसला आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग प्राथमिकताओं पर निर्भर करेगा।
