Free Fire Max
Free Fire Max India Cup 2025 1 करोड़ के इनाम के साथ लौटेगा Garena, जानिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हर बात
3 साल बाद भारत में Esports का धमाकेदार कमबैक, TEZ Free Fire Max India Cup में मिलेगा प्रो प्लेयर्स को नया मंच

गैमिंग की दुनिया के दीवानों के लिए बड़ी खबर! तीन साल के लंबे इंतजार के बाद Garena भारत में Free Fire Esports को फिर से शुरू करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर TEZ Free Fire Max India Cup 2025 (TEZ FFMIC) की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट भारत में Free Fire के प्रतिबंध के बाद का पहला बड़ा आयोजन होगा और इसकी इनामी राशि ₹1 करोड़ रखी गई है।
Free Fire Max ही बनेगा अब भारत में Esports का चेहरा
बता दें कि 2022 में Free Fire को भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था, लेकिन इसका अपग्रेडेड वर्जन Free Fire Max, जिसमें ग्राफिक्स और गेमप्ले बेहतर हैं, अब प्रतिस्पर्धी मंच पर उतरेगा। कंपनी ने साफ किया है कि Free Fire Max अब भारत में आधिकारिक Esports टूर्नामेंट्स का केंद्र बनेगा।
7 जुलाई से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया
Garena ने TEZ FFMIC 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई 2025 से शुरू कर दिए हैं। इच्छुक खिलाड़ी Free Fire Max के इन-गेम इंटरफेस या फिर Garena के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एक टीम में सभी खिलाड़ियों को पात्रता मापदंड पूरे करने होंगे, तभी वे टूर्नामेंट में भाग ले सकेंगे।
क्या है पात्रता (Eligibility)
- सभी खिलाड़ी भारत के निवासी होने चाहिए।
- खिलाड़ियों की उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए।
- एक टीम में 4 से 5 मेंबर हो सकते हैं।
- खिलाड़ियों के पास Free Fire Max का आधिकारिक खाता होना चाहिए।
TEZ FFMIC का गेम फॉर्मेट और संभावनाएं
हालांकि अभी विस्तृत फॉर्मेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक टूर्नामेंट में क्वालिफायर राउंड लीग स्टेज और ग्रैंड फाइनल्स होंगे। TEZ FFMIC के जरिए Garena न सिर्फ गेमर्स को एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच देगा बल्कि भारत में Esports Ecosystem को भी एक नई दिशा देने की कोशिश करेगा।
Esports के लिए नया युग
भारत में Esports का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। Free Fire Max जैसे गेम्स अब सिर्फ गेमिंग नहीं, बल्कि करियर के विकल्प बनते जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट से कई नए भारतीय गेमिंग स्टार्स उभर सकते हैं और देश को इंटरनेशनल Esports प्लेटफॉर्म पर प्रतिनिधित्व देने का मौका मिलेगा।
