Connect with us

Sports

Asia Cup 2025 Super Over विवाद क्यों रन आउट होने के बावजूद Dasun Shanaka को दिया गया Not Out

भारत-श्रीलंका के रोमांचक सुपर ओवर में अंपायरिंग का बड़ा विवाद, संजू सैमसन ने किया रन आउट लेकिन फिर भी बच गए शनाका

Published

on

Asia Cup 2025 Why Dasun Shanaka was not out despite run out by Sanju Samson Super Over controversy explained
सुपर ओवर में रन आउट होने के बावजूद दासुन शनाका को अंपायर ने दिया Not Out, MCC नियम बने वजह

एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। यह मैच ना केवल आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा बल्कि सुपर ओवर में हुए एक अजीब फैसले ने भी सबका ध्यान खींच लिया। मामला था श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का, जिन्हें साफ-साफ रन आउट होने के बावजूद Not Out करार दिया गया।

कैसे हुआ पूरा विवाद?

सुपर ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर डाला। शनाका गेंद को हिट नहीं कर पाए और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। विकेटकीपर संजू सैमसन ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें क्रीज के बाहर रन आउट कर दिया।

Asia Cup 2025 Why Dasun Shanaka was not out despite run out by Sanju Samson Super Over controversy explained


लेकिन तभी मैदान पर अजीब दृश्य देखने को मिला। दरअसल, अर्शदीप ने गेंद डालते ही कैच आउट की अपील की थी और अंपायर गाज़ी सोहेल ने उंगली उठा दी। अंपायर का हाथ उठते ही गेंद Dead Ball घोषित हो गई।

DRS पर क्या निकला फैसला?

शनाका ने तुरंत DRS लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले से छूकर नहीं गई थी, यानी कैच आउट गलत था। इस आधार पर अंपायर ने उन्हें Not Out दिया। लेकिन चूंकि गेंद पहले ही Dead Ball मानी जा चुकी थी, इसलिए रन आउट मान्य नहीं हुआ।

और भी पढ़ें : IND vs SL अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड T20I में तहलका मचाकर कोहली और दिलशान को पीछे छोड़ा


भारत हैरान, अंपायर का नियम

टीम इंडिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव इस फैसले से हैरान रह गए और अंपायर से स्पष्टीकरण मांगा। बाद में अंपायर ने MCC के नियम 20.1 का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि जैसे ही बल्लेबाज आउट घोषित होता है, उस क्षण से गेंद Dead Ball मानी जाती है। और जब फैसला पलटता है, तब तक रन आउट जैसे अन्य परिणाम अमान्य हो जाते हैं।

Asia Cup 2025 Why Dasun Shanaka was not out despite run out by Sanju Samson Super Over controversy explained


MCC का कानून क्या कहता है?

नियम 20.1 (Dead Ball):

  • गेंद Dead मानी जाएगी जब वह विकेटकीपर या गेंदबाज के पास सुरक्षित रूप से आ जाए।
  • जब कोई बल्लेबाज आउट हो जाए, तब से गेंद Dead मानी जाएगी।
  • यानी अंपायर के आउट देने के क्षण से गेंद खेल से बाहर हो जाती है।

इसी वजह से शनाका का रन आउट दर्ज नहीं हुआ और उन्हें जीवनदान मिल गया।

मैच का नतीजा

हालांकि इस विवाद का असर मैच के नतीजे पर नहीं पड़ा। श्रीलंका सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन ही बना सकी। भारत ने जवाब में पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपराजेय बना रहा।