Connect with us

Apple

iPhone फैक्ट्रियों से अचानक चीन लौटे सैकड़ों कर्मचारी! एप्पल की भारत रणनीति पर मंडराए संकट के बादल

फॉक्सकॉन ने दो महीने में 300 से ज़्यादा चीनी इंजीनियर भारत से बुलाए वापस, क्या चीन ने दबाव बनाया? जानिए पूरी कहानी

Published

on

Foxconn ने भारत से चीनी स्टाफ को हटाया, एप्पल की iPhone रणनीति को बड़ा झटका?
Foxconn की भारत से वापसी करते चीनी इंजीनियर – Apple की 'मेक इन इंडिया' योजना को झटका?

भारत में iPhone निर्माण को लेकर एप्पल की बड़ी रणनीति को उस समय झटका लगा, जब Foxconn Technology Group ने अचानक सैकड़ों चीनी इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारियों को भारत से वापस बुला लिया।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दो महीनों में 300 से अधिक चीनी कर्मचारी भारत छोड़ चुके हैं, हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस कदम की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन जानकारों का कहना है कि यह कदम चीन सरकार के उस गुप्त निर्देश के बाद आया है, जिसमें चीनी अधिकारियों को भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया को टेक्नोलॉजी और उपकरणों के निर्यात से बचने की सलाह दी गई थी।


क्या धीमा पड़ेगा iPhone प्रोडक्शन?

iPhone निर्माता एप्पल भारत में अपनी iPhone 17 सीरीज़ की असेंबली शुरू करने की तैयारी में है और दक्षिण भारत में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर काम चल रहा है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में चीनी स्टाफ का जाना स्थानीय कर्मचारियों की ट्रेनिंग और तकनीक ट्रांसफर को धीमा कर सकता है, जिससे प्रोडक्शन लागत बढ़ सकती है। हालाँकि उत्पादन की गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन असेंबली की रफ्तार घट सकती है।

Foxconn, जो अभी भी अधिकांश iPhone चीन में बनाता है, भारत में पिछले चार वर्षों से उत्पादन का विस्तार कर रहा है। इसका मकसद अमेरिका के लिए बनने वाले iPhones का ज़्यादातर हिस्सा 2026 तक भारत में बनाना है।

क्या राजनीतिक तनाव है वजह?

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते दोनों देशों के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। चीनी ऐप्स पर भारत की पाबंदी, वीज़ा प्रतिबंध, और सीमा पर सैन्य झड़पों के बाद टूटी फ्लाइट्स अब तक सामान्य नहीं हो सकी हैं।

वहीं चीन ने अन्य देशों को उर्वरक निर्यात की मंजूरी दे दी है, लेकिन भारत के लिए यह रोक जारी रखी है। इस पृष्ठभूमि में चीन द्वारा अपने कर्मचारियों को भारत से हटाना कई सवाल खड़े करता है।

क्या अमेरिका भी बन सकता है रुकावट?

Apple Inc. का अमेरिका में iPhone निर्माण का सपना भी महंगे श्रम और चीनी कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण मुश्किल साबित हो रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह आलोचना की थी कि अमेरिका के लिए iPhone अमेरिका में ही बनने चाहिए, लेकिन हकीकत में यह अब भी बहुत दूर है।

भारतीय सरकार को दी गई जानकारी

ब्लूमबर्ग के हवाले से एक सूत्र ने बताया कि Foxconn ने भारत सरकार को चीनी स्टाफ की वापसी की जानकारी दी थी, लेकिन इसके पीछे की वजह नहीं बताई गई। हालांकि भारत में iPhone निर्माण पर इसका तत्काल कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है, परंतु दीर्घकालीन प्रभावों से इनकार नहीं किया जा सकता।