Technology
अब Emirates फ्लाइट में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन-लैपटॉप, पावर बैंक पर बैन लागू
1 अक्टूबर 2025 से Emirates ने लागू किया नया नियम, सफर से पहले कर लें डिवाइस फुल चार्ज
अगर आप Emirates से सफर करने वाले हैं, तो अब उड़ान के दौरान अपने फोन, लैपटॉप या टैबलेट को पावर बैंक से चार्ज करना मुमकिन नहीं होगा। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 अक्टूबर 2025 से नया नियम लागू कर दिया है।

क्या है नया नियम?
- हर यात्री सिर्फ 1 पावर बैंक (100 Wh तक) कैरी कर सकता है।
- पावर बैंक पूरे सफर के दौरान बंद रहना चाहिए।
- फ्लाइट में पावर बैंक से फोन/टैबलेट चार्ज करना या उन्हें सीट चार्जिंग पोर्ट से रिचार्ज करना मना होगा।
- पावर बैंक को केवल सीट पॉकेट या सामने की सीट के नीचे रखा जा सकता है, ओवरहेड बिन में नहीं।
क्यों लगाया गया यह बैन?
Emirates ने एक सेफ्टी रिव्यू के बाद यह फैसला लिया है। एयरलाइन का कहना है कि हाल के वर्षों में पावर बैंक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और इसके साथ ही लिथियम बैटरी से जुड़े हादसों में भी इज़ाफ़ा हुआ है।
यह नियम उन्हीं जोखिमों को कम करने के लिए बनाया गया है।
और भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 FE भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध दमदार फीचर्स और धमाकेदार ऑफर्स के साथ लॉन्च
यात्रियों के लिए परेशानी
पावर बैंक आजकल ट्रैवलर्स की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं। छोटे डिवाइस चार्ज करने से लेकर लैपटॉप तक पावर देने वाले मॉडल अब आम हो चुके हैं। ऐसे में लंबी दूरी की उड़ानों पर यात्रियों को पहले से ही अपने फोन और लैपटॉप फुल चार्ज करके चलना होगा।
Emirates ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी फ्लाइट्स में पहले से ही सीट चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध हैं। हालांकि, सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने डिवाइस और पावर बैंक दोनों को पूरी तरह चार्ज कर लें।

अंतरराष्ट्रीय नियम क्या कहते हैं?
- FAA, TSA, CAA और IATA के मुताबिक पावर बैंक सिर्फ हैंड बैगेज में रखे जा सकते हैं।
- 100 Wh तक के पावर बैंक बिना अनुमति के ले जा सकते हैं।
- 100–160 Wh तक के पावर बैंक के लिए एयरलाइन की मंजूरी जरूरी है।
- 160 Wh से ऊपर के पावर बैंक पूरी तरह बैन हैं।
लेकिन, Emirates ने इन गाइडलाइंस से भी ज्यादा सख्त नियम अपनाए हैं।
यात्रियों के लिए टिप्स
- सफर से पहले डिवाइस और पावर बैंक फुल चार्ज कर लें।
- पावर बैंक की कैपेसिटी रेटिंग विज़िबल होनी चाहिए।
- सुनिश्चित करें कि पावर बैंक डैमेज न हो।
- लंबे सफर पर एयरपोर्ट या फ्लाइट चार्जिंग पोर्ट का ही इस्तेमाल करें।
