Entertainment
Year Ender 2025: Akshaye Khanna से Riteish Deshmukh तक, इन 10 खलनायकों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
2025 में हीरो नहीं, विलेन बने फिल्मों की असली जान; डर, दम और डायलॉग से इन सितारों ने जीता दर्शकों का दिल
साल 2025 बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास रहा। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्में और नए सितारे चर्चा में रहे, वहीं दूसरी ओर कुछ फिल्मों में विलेन ऐसे छाए कि हीरो भी उनके सामने फीके पड़ गए। इस साल खलनायकों ने न सिर्फ कहानी को मजबूती दी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्मों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
आइए डालते हैं नजर 2025 के उन 10 विलेन किरदारों पर, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में डर और तारीफ – दोनों पैदा कर दी।
अक्षय खन्ना – ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत
अक्षय खन्ना ने फिल्म Dhurandhar में रहमान डकैत का किरदार निभाकर बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया। शांत चेहरे के पीछे छुपी क्रूरता और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें साल का सबसे चर्चित विलेन बना दिया।
और भी पढ़ें : Amaal Mallik ने Sachet-Parampara के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले अगर दिक्कत है तो कोर्ट जाइए
रितेश देशमुख – ‘रेड 2’ में दादा मनोहर भा
कॉमेडी से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख ने Raid 2 में यूनियन रेलवे मिनिस्टर मनोहर धानखड़ उर्फ दादा मनोहर भाई का निगेटिव रोल निभाकर सभी को चौंका दिया।
संजय दत्त – ‘बागी 4’ में चाको
संजय दत्त का विलेन अवतार एक बार फिर खतरनाक साबित हुआ। Baaghi 4 में चाको के रूप में उनका रौद्र रूप दर्शकों को सीट से बांधे रखने में कामयाब रहा।
अक्षय खन्ना – ‘छावा’ में औरंगजेब
साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Chhaava में भी अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब का निगेटिव शेड वाला किरदार निभाकर इतिहास को पर्दे पर जीवंत कर दिया।

जूनियर एनटीआर – ‘वॉर 2’ में मेजर विक्रम चेलापति
Jr. NTR ने War 2 में मेजर विक्रम चेलापति के रूप में ग्रे-शेड किरदार निभाया। उनकी इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को अलग स्तर पर पहुंचाया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी – ‘थामा’ में यक्षासन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म Thama में यक्षासन का रोल निभाकर एक बार फिर साबित किया कि खलनायक हो तो ऐसा। उनका डरावना लुक और अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बना।
फरदीन खान – ‘हाउसफुल 5’ में देव दोब्रियल
2025 की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर Housefull 5 में फरदीन खान का विलेन होना क्लाइमेक्स में सामने आता है। देव दोब्रियल के किरदार ने दर्शकों को चौंकाने का काम किया।
सत्यराज – ‘सिकंदर’ में मंत्री राकेश प्रधान
साउथ के दिग्गज अभिनेता सत्यराज, जिन्हें लोग कटप्पा के नाम से जानते हैं, ने फिल्म Sikandar में मंत्री राकेश प्रधान का रोल निभाकर सत्ता और साजिश का खतरनाक चेहरा दिखाया।
रणदीप हुड्डा – ‘जात’ में रणतुंगा
रणदीप हुड्डा ने एक्शन फिल्म Jaat में रणतुंगा का किरदार निभाया। उनका खतरनाक लुक और हिंसक अंदाज फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बना।
गजराज राव – ‘जॉली एलएलबी 3’ में हरिभाई खेतान
कोर्टरूम ड्रामा Jolly LLB 3 में गजराज राव ने हरिभाई खेतान का निगेटिव रोल निभाया। शांत दिखने वाला यह किरदार अंदर से कितना खतरनाक है, यह फिल्म में साफ नजर आया।
2025 ने बदली विलेन की परिभाषा
इस साल यह साफ हो गया कि सिर्फ हीरो ही नहीं, विलेन भी फिल्म की रीढ़ होते हैं। 2025 में खलनायकों ने न सिर्फ कहानी को गहराई दी, बल्कि फिल्मों को यादगार भी बना दिया।
