Sports
IPL 2026 ऑक्शन में बड़ा उलटफेर… जैक फ्रेजर मैकगर्क से लेकर दीपक हुड्डा तक अनसोल्ड
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 79 खिलाड़ी नहीं पा सके खरीदार, कई इंटरनेशनल और भारतीय नाम शामिल
IPL 2026 ऑक्शन में जहां एक ओर करोड़ों की बोली ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं दूसरी ओर कई बड़े और चौंकाने वाले नाम बिना खरीदार के ही रह गए। मंगलवार को संपन्न हुए इस मिनी ऑक्शन में कुल 79 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, जिनमें 48 भारतीय और 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों ने मिलकर 215.45 करोड़ खर्च किए और 77 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया, जिनमें 29 विदेशी खिलाड़ी थे। लेकिन इसके बावजूद कई स्टार क्रिकेटरों की किस्मत ने साथ नहीं दिया।
ऑक्शन की सबसे बड़ी खबर कैमरन ग्रीन रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।
(Cameron Green )
इंटरनेशनल सितारे भी रहे अनसोल्ड
IPL जैसे बड़े मंच पर यह काफी हैरान करने वाला रहा कि कई नामी विदेशी खिलाड़ी भी किसी टीम को आकर्षित नहीं कर पाए। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क का रहा।
(Jake Fraser-McGurk)

इसके अलावा इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, न्यूजीलैंड के भरोसेमंद खिलाड़ी डैरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे भी अनसोल्ड रहे।
(Jonny Bairstow )
(Devon Conway )
तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ, गस एटकिंसन, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ और ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी निराशाजनक ऑक्शन
जहां आमतौर पर मिनी ऑक्शन में घरेलू खिलाड़ियों की मांग ज्यादा रहती है, वहीं इस बार कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ी भी अनसोल्ड रह गए।
इस लिस्ट में दीपक हुड्डा, विजय शंकर, केएस भरत, कर्ण शर्मा, मुरुगन अश्विन और चेतन सकारिया जैसे नाम शामिल हैं, जो पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।
(Deepak Hooda)
(KS Bharat)
क्या वजह रही अनसोल्ड होने की?
क्रिकेट जानकारों का मानना है कि टीमों की रणनीति, सीमित स्लॉट्स और भविष्य की योजना के चलते कई बड़े नामों को नजरअंदाज किया गया। फ्रेंचाइज़ियां युवा टैलेंट और खास रोल वाले खिलाड़ियों पर ज्यादा फोकस करती दिखीं।
अब सवाल यह है कि क्या ये अनसोल्ड खिलाड़ी आगे चलकर रिप्लेसमेंट के तौर पर IPL 2026 में मौका पाएंगे या फिर उन्हें अगले सीज़न का इंतजार करना होगा।
और पढ़ें – DAINIK DIARY
