World News
“My Partner Is Half Indian” Elon Musk का खुलासा! जानें शिवॉन जिलिस की भारतीय जड़ों और परिवार की अनसुनी कहानी
निखिल कामत के पॉडकास्ट में एलन मस्क ने अपनी पार्टनर Shivon Zilis के इंडियन कनेक्शन का ज़िक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं का सैलाब आ गया।
टेस्ला, स्पेसएक्स और X के सीईओ Elon Musk अक्सर अपनी टेस्ला कारों, मार्स मिशन या AI स्टेटमेंट्स से सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर हड़कंप किसी तकनीकी बयान से नहीं, बल्कि मस्क की एक बेहद पर्सनल टिप्पणी से मचा—
“My partner Shivon is half Indian.”
यह बयान उन्होंने ज़ेरोधा के को-फाउंडर Nikhil Kamath के पॉडकास्ट WTF is? में दिया। बस इतना सुनते ही इंटरनेट पर चर्चाओं, मीम्स और रिएक्शन का बाढ़ आ गया।
कई भारतीय यूज़र्स ने मज़ाक में लिखा—
“अब तो एलन मस्क को भी ‘भारतीय जमाई’ कहा जाएगा।”
तो कुछ ने मज़ाकिया अंदाज़ में ट्विटर (अब X) पर पोस्ट किया—
“Finally, India unlocked a Musk connection!”
Shivon Zilis की भारतीय जड़ें—उनकी मां Sharda N. भारत से थी
शिवॉन जिलिस, जो Neuralink में शीर्ष नेतृत्व वाले रोल में हैं, 38 वर्ष की हैं।
उनकी मां Sharda N. भारतीय मूल की हैं, जबकि उनके पिता कनाडा से थे।
और भी पढ़ें : जब Hema Malini ने Dharmendra से कहा – ‘अब शादी करो… मुझे बस प्यार चाहिए’ – प्यार, इंतज़ार और एक अनकही कहानी
यानी शिवॉन हाफ-इंडियन हैं, और यही बात पहली बार खुद मस्क की ज़ुबानी दुनिया ने सुनी।
Shivon की शानदार प्रोफेशनल जर्नी: भारत-कनाडा से उठकर AI की दुनिया की ‘राइजिंग स्टार’
- Yale University से इकोनॉमिक्स और फिलॉसफी की डिग्री
- OpenAI में बोर्ड मेंबर और एडवाइज़र
- Tesla में प्रोजेक्ट डायरेक्टर
- Neuralink में लीडरशिप
- Alberta Machine Intelligence Institute और Vector Institute से भी जुड़ी रहीं
शिवॉन की सफलता कोई संयोग नहीं—2015 में वह Forbes 30 Under 30 और बाद में LinkedIn’s 35 Under 35 में भी शामिल रहीं।
कई भारतीय टेक उद्यमियों ने X पर इसे “Indian talent का वैश्विक प्रभाव” बताया।
एलन मस्क का खुलासा—बच्चों के नामों में भी भारतीय ‘टच’
मस्क ने बताया कि उनके एक बेटे का मिडल नेम “Shekhar” रखा गया है।
यह नाम प्रेरित है नोबेल पुरस्कार विजेता खगोलभौतिकीविद Subrahmanyan Chandrasekhar से—जिनके स्टार इवोल्यूशन पर काम ने दुनिया में नई दिशा दी।
शिवॉन और मस्क के चार बच्चे हैं—

- Strider
- Azure
- Arcadia
- Seldon Lycurgus
लोगों ने Shekhar नाम पर भी खूब चर्चा की—क्योंकि यह नाम भारतीय वैज्ञानिकों के ग्लोबल प्रभाव को दर्शाता है।
‘Adoption’ का खुलासा—शिवॉन बचपन में गोद ली गई थीं
पॉडकास्ट में मस्क ने बताया कि
“Shivon was adopted as a baby.”
उन्होंने कहा कि उनका जन्म कनाडा में हुआ और उनके पिता संभवतः एक exchange student थे।
यह बात भी कई लोगों के लिए एक नई जानकारी थी।
सोशल मीडिया का रिएक्शन—मेम्स, पॉजिटिव वाइब्स और इंडियन प्राइड का मिश्रण
भारतीय उपयोगकर्ताओं ने इस खुलासे पर मज़ेदार प्रतिक्रियाएँ दीं—
- “Elon Musk को अब परांठे खाने की ट्रेनिंग दे दी जाए।”
- “अब Neuralink में भी Indian brain का मैजिक जुड़ गया।”
- “यह रिश्ता क्या कहलाता है—इंडिया और मस्क एडिशन।”
सीरियस चर्चाओं में कई लोगों ने कहा कि दुनिया की बड़ी तकनीकी कंपनियों में भारतीय डायस्पोरा का बढ़ता प्रभाव गर्व की बात है।
मस्क के बयान की गहराई—Indian talent के ग्लोबल असर की स्वीकारोक्ति
पॉडकास्ट में मस्क ने यह भी कहा कि
“Indian talent has had a huge positive impact on the U.S.”
यह बात उस समय और महत्व ले लेती है जब अमेरिका की शीर्ष कंपनियों—Google, Microsoft, Adobe—के CEO भारतीय मूल के हैं।
