Connect with us

Entertainment

Dhurandhar बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही, 21वें दिन भी मचाया तहलका

रणवीर सिंह की फिल्म 1000 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर, 21वें दिन कमाई ने सबको चौंकाया

Published

on

Dhurandhar विवाद पर Actor Naveen Kaushik की प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया बहस को और तेज कर दिया।
धुरंधर के एक सीन में रणवीर सिंह, फिल्म 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए

साल 2025 के अंत में बॉलीवुड को जिस बड़ी फिल्म की ज़रूरत थी, वह धुरंधर बनकर सामने आई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई है, बल्कि दर्शकों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय भी बनी हुई है। रिलीज़ के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

फिल्म ने अपने 21वें दिन ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, धुरंधर ने 21वें दिन करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के कलेक्शन के लगभग बराबर मानी जा रही है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 633.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो धुरंधर अब तक करीब 944 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यानी यह फिल्म अब 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से बस कुछ ही कदम दूर है। खास बात यह है कि 20 दिनों के भीतर ही फिल्म ने यह विशाल आंकड़ा छू लिया।

और भी पढ़ें : डॉन 3 से Ranveer बाहर, दृश्यम 3 से Akshaye Khanna की विदाई: कैसे ‘Dhurandhar’ ने बॉलीवुड का गेम ही बदल दिया

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 21वें दिन फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत के आसपास रही, जो इसके ओपनिंग डे की ऑक्यूपेंसी से कहीं ज्यादा है। आमतौर पर तीसरे हफ्ते में फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, लेकिन धुरंधर ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ दिया है।

हालांकि इस दौरान सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री भी हुई। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी एक रोमांटिक फिल्म को बड़ी संख्या में शोज़ मिले, जिससे धुरंधर के कुछ शोज़ कम जरूर हुए, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की भीड़ कम नहीं हुई।

‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ियों की दिशा बदल दी है।


फिल्म को लेकर चर्चाएं सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं हैं। कई दर्शकों के लिए यह रणवीर सिंह का जबरदस्त कमबैक माना जा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे अक्षय खन्ना के करियर की नई पारी की शुरुआत बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना का एक डांस सीक्वेंस जमकर वायरल हो चुका है।

धुरंधर ने 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में खुद को शीर्ष पर स्थापित कर लिया है और इसने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A-सर्टिफिकेट भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।

हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी रहे हैं। एक वर्ग इसे विचारधारा से जुड़ी फिल्म मानते हुए आलोचना कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी में कोई कमी नहीं दिखी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और बाल कलाकार सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इसके सीक्वल की घोषणा भी कर दी है, जिससे साफ है कि धुरंधर अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक फ्रेंचाइज़ी बन चुकी है।