Connect with us

Entertainment

धनश्री वर्मा का बड़ा खुलासा शादी के दूसरे महीने में पकड़ा युजवेंद्र चहल का धोखा

रियलिटी शो में धनश्री ने बताया – शादी की शुरुआत में ही टूट गया भरोसा, बोलीं ‘Crazy bro’

Published

on

धनश्री वर्मा का खुलासा शादी के दूसरे महीने में पकड़ा युजवेंद्र चहल का धोखा
धनश्री वर्मा का खुलासा – शादी के दूसरे महीने में ही टूटा युजवेंद्र चहल पर भरोसा

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में एक रियलिटी शो में धनश्री ने हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए कहा कि शादी के सिर्फ दूसरे महीने में ही उन्होंने चहल को धोखा करते हुए पकड़ लिया था।

धनश्री इन दिनों रियलिटी शो Rise and Fall में नजर आ रही हैं। शो के एक एपिसोड में उनकी बातचीत कुब्रा सैत से हुई। इस दौरान जब कुब्रा ने पूछा कि उन्हें कब लगा कि यह रिश्ता नहीं चल पाएगा, तो धनश्री ने जवाब दिया –
“पहले साल में… दूसरे महीने में ही पकड़ लिया था।”

धनश्री की इस बात पर कुब्रा दंग रह गईं और बोलीं – “Crazy bro”, जिस पर धनश्री ने भी दोहराया – “Crazy bro।”

धनश्री वर्मा का खुलासा शादी के दूसरे महीने में पकड़ा युजवेंद्र चहल का धोखा


अलिमनी की अफवाहों पर जवाब

इससे पहले भी धनश्री शो में अपनी तलाक की प्रक्रिया को लेकर खुलकर बोली थीं। उन्होंने गायक आदित्य नारायण से कहा –
“यह सब बहुत जल्दी हुआ क्योंकि यह आपसी सहमति से हुआ था। लोग अलिमनी की बातें करते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। मेरे पेरेंट्स ने सिखाया है कि उन्हीं को सफाई दो जिनसे फर्क पड़ता है।”

और भी पढ़ें : Bigg Boss 19 पर कॉपीराइट का शिकंजा चिकनी चमेली और धत्त तेरी की गानों पर 2 करोड़ का केस

रिश्ते की टाइमलाइन

  • दिसंबर 2020: गुरुग्राम में शादी
  • जून 2022: अलग होने का फैसला
  • फरवरी 2023: फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी
  • मार्च 2023: कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक मंजूर किया

धनश्री और चहल की मुलाकात कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी, जब चहल ने डांस क्लास के लिए उनसे संपर्क किया था।

धनश्री वर्मा का खुलासा शादी के दूसरे महीने में पकड़ा युजवेंद्र चहल का धोखा


भावुक पल

धनश्री ने अगस्त में Humans of Bombay पॉडकास्ट में पहली बार अपने तलाक पर बात की थी। उन्होंने बताया –
“कोर्ट में जब आखिरी फैसला सुनाया जाने वाला था, मैं खुद को रोक नहीं पाई। मैं सबके सामने फूट-फूट कर रोने लगी थी। उस पल को मैं कभी नहीं भूल सकती।”

चहल और RJ महविश की चर्चाएं

तलाक के बाद चहल को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान आरजे महविश के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, महविश ने हमेशा कहा है कि वह और चहल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।