Entertainment
बिग बॉस कन्नड़ 12 को मिला क्लोजर नोटिस पर्यावरण नियम तोड़ने पर स्टूडियो बंद करने का आदेश
KSPCB ने बेंगलुरु के बिददी में चल रहे शूटिंग स्टूडियो पर ग्रीन कैटेगरी के नियम तोड़ने और गंदा पानी बाहर छोड़ने का लगाया आरोप
बिग बॉस कन्नड़ सीज़न 12 पर इस समय विवादों के बादल छा गए हैं। शो की शूटिंग जिस स्टूडियो में हो रही है, उसे कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (KSPCB) ने नोटिस जारी करते हुए तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।
यह कार्रवाई M/s. Vels Studio and Entertainment Limited (जिसे Jolly Wood Studios and Adventures भी कहा जाता है) के खिलाफ हुई है, जो बेंगलुरु साउथ ज़िले के बिददी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। यही वह जगह है जहां वर्तमान में बिग बॉस कन्नड़ 12 की शूटिंग हो रही है।
और भी पढ़ें : “किसी और के बेटे को इक्विपमेंट देकर देखो” – रजत बेदी ने आर्यन खान पर बोले बड़े दिल की बातें
क्यों मिला क्लोजर नोटिस?
KSPCB की 6 अक्टूबर 2025 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, स्टूडियो बिना मान्य अनुमति (Valid Consent) के ग्रीन कैटेगरी में संचालित हो रहा था। जांच में पाया गया कि मनोरंजन पार्क से निकलने वाला गंदा पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे बाहर छोड़ दिया जा रहा था, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
बोर्ड की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पार्क प्रशासन ने 250 KLD क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाया हुआ तो है, लेकिन वह पूरी तरह खाली पाया गया। कोई सीवेज उसमें डाला ही नहीं जा रहा था और गंदा पानी सीधे परिसर के बाहर जा रहा था।
खराब रखरखाव और नियमों की अनदेखी
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि STP के आसपास सफाई व्यवस्था बेहद खराब थी। यहां तक कि कोई फ्लोचार्ट भी प्रदर्शित नहीं किया गया था। साथ ही, परिसर में 625 KVA और 500 KVA क्षमता के डीज़ल जेनरेटर भी बिना आवश्यक पर्यावरण अनुमति के चलाए जा रहे थे।
शो और होस्ट पर असर
यह वही शो है जिसे लोकप्रिय अभिनेता किच्चा सुदीप होस्ट कर रहे हैं। हालांकि सुदीप का सीधे इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन शो के फैंस अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर सिर्फ टीआरपी और मनोरंजन के लिए ऐसे सेटअप चलाए जाने चाहिए?
पर्यावरणविदों की चिंता
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मनोरंजन पार्क यदि ग्रीन कैटेगरी में बिना अनुमति चलते रहे तो इससे प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप ले सकता है। untreated वेस्ट वॉटर न सिर्फ मिट्टी बल्कि भूजल को भी प्रदूषित कर देता है।
आगे क्या होगा?
अब देखना यह होगा कि प्रोडक्शन हाउस इस मामले में क्या कदम उठाता है। क्या वे वैध अनुमति और नियमों का पालन कर शो की शूटिंग जारी रख पाएंगे, या फिर बिग बॉस कन्नड़ 12 को बीच सीज़न में ही रोकना पड़ेगा?
